नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने सोमवार 27 अप्रैल 2026 को कमाल का खेल दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और फिर बल्लेबाजों ने आसानी से मैच को खत्म कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स अरुण जेटली स्टेडियम में महज 75 रनों पर ढेर हो गई। उधर, आरसीबी ने 76 रनों के लक्ष्य को 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि, आरसीबी मुंबई इंडियंस का वह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, जो आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही सीना ताने खड़ा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की पहली ऐसी टीम है, जिसने सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीता था। एमआई ने 2008 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते मुकाबला खत्म कर दिया था। उनके सामने 68 रनों का टारगेट था। वह...