नई दिल्ली, अगस्त 19 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी विधानसभा का अगला चुनाव 2007 के सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर ही लड़ने की तैयारी कर ली है। इस बार भी दलित-ब्राह्मण गठजोड़ के जरिए सत्ता में वापसी की रणनीति बनाई जा रही है। इसी के तरह बुधवार को बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र को लीगल और मीडिया के साथ ही विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी प्रमुख चुनावीजिम्मेदारियां सौंपी दी है। बसपा ने 2007 में दलित-ब्राह्मण गठजोड़ के जरिए ही यूपी में अकेले ही बहुमत की सरकार बनाई थी। इस बार भी बसपा ने अकेले ही लड़ने का ऐलान कर रखा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सतीश मिश्र को नई जिम्मेदारी देने का ऐलान करते हुए चुनाव की रणनीति का खुलासा भी किया। कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बीएसपी के जनाधार को सर्वसमाज...