2006 में नियुक्त नियोजित शिक्षकों का पूरा ब्योरा मांगा गया
कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला शिक्षा विभाग ने वर्ष 2006 में नियोजन इकाई के तहत नियुक्त नियोजित शिक्षकों की विस्तृत जानकारी तलब की है। स्थापना प्रशाखा की ओर से जारी पत्र के तहत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2006 में नियुक्त सभी नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं की जानकारी निर्धारित प्रपत्र (एक्सेल शीट) में भरकर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध करानी होगी। इसमें शिक्षक का नाम, जन्म तिथि, पिता-पति का नाम, पदस्थापित विद्यालय, पदनाम, नियोजन वर्ष, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष तथा संकाय सहित शैक्षणिक विवरण शामिल है। पत्र में यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.