मैनपुरी, फरवरी 2 -- निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कस्बा के मोहल्ला मिश्राना में वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध न होने के बावजूद मतदाताओं को सामूहिक रूप से नोटिस जारी किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर मोहल्ले के निवासियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब स्वयं आयोग और प्रशासन के पास ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है, तो मतदाता उसे कहां से प्रस्तुत करें। मोहल्ला मिश्राना निवासी अधिवक्ता संदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाताओं को अपने परिवार का विवरण वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर भरना अनिवार्य किया गया है, जबकि उक्त सूची न तो निर्वाचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.