आगरा, फरवरी 13 -- शहर में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर मतदाता परेशान हैं। वर्ष 2003 की डिटेल भरने के बाद भी लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में पार्षद राकेश जैन ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड 78, मोतीगंज में बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस मिले हैं। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पुनरीक्षण के दौरान वर्ष 2003 की डिटेल के साथ आवश्यक प्रपत्र जमा किए थे। नोटिस मिलने पर उन्हें करीब चार से पांच किलोमीटर दूर आगरा कॉलेज जाना पड़ रहा है, जहां घंटों इंतजार कराया जा रहा है। इससे महिलाएं और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज होने के बावजूद किसी से निवास प्रमाण पत्र, किसी से जाति प्रमाण पत्र तो किसी से वर्षों पुराने बैंक खाते क...