नई दिल्ली, जुलाई 2 -- इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 24 गेंदों में 59 रन बनाए जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 245.83 का रहा। अभिषेक शर्मा इस तूफानी पारी के साथ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के एविन लुईस को पीछे छोड़ दिया है। लुईस ने 8 बार 200+ की स्ट्राइक रेट से 50 से अधिक का स्कोर बनाया था, जबकि अभिषेक शर्मा ने 9 बार ऐसा कर लिया है। सूर्यकुमार यादव इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद हैं।सूर्या का अभी भी दबदबा, अभिषेक दूसरे स्थान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200+ की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक बार 50+ का स्...