सासाराम, जून 9 -- सासाराम, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने पर सदर अस्पताल सासाराम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर जिलेभर में गर्भवतियों की हुई जांचस्वास्थ्य जांच का आयोजन शिविर के पहले दिन 200 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा विभिन्न जांच सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन एवं रक्त शर्करा सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर संबं...