बरेली, मई 3 -- नगर निगम में 200 सफाई कर्मचारियों के तबादले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को लेकर नगर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का विरोध तेज हो गया है। उन पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य राष्ट्रीय सफाई संघ के प्रदेश महामंत्री उमेश कठेरिया के निर्देश का पालन न करने का मामला जोर पकड़ गया है। मेयर ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पांच वार्डों की सफाई ठेके पर दिए जाने के बाद वहां कार्यरत करीब 200 सफाई कर्मचारियों का अन्य स्थानों पर तबादला शुरू कर दिया। ट्रांसफर में मनमानी करने और अन्य आरोप लगे हैं। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई अभियान को झटका उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के ट्रांसफर में मनमानी नही...