उरई, जून 14 -- जालौन। संवाददाता तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू एवं मंत्री राकेश राठौर ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, संजीव उमाशंकर, सभासद गौरव, योगेन्द्र राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत, महेन्द्र, सुरेश राठौर, चन्द्रभान, कुलदीप, गिरजाशंकर, संजय, आकाश (अक्की), गौरव, शैलेन्द्र, शिव कुमार, पवन, नन्दकिशोर, रामअवतार, लौकेन्द्र, हरिशंकर साहू, संदीप, पुष्पेन्द...