भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला आयुष समिति द्वारा सदर अस्पताल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 200 लोगों में मस्कुलोस्केल्टल डिसआर्डर की जांच की गई और जरूरत के अनुसार, आयुर्वेदिक व होमियोपैथिक दवा दी गई। शिविर के आरंभ में जहां आयुष चिकित्सक सह योग ट्रेनर राजेश कुमार व गोपाल झा ने वहां पर जांच को आए लोगों को योगाभ्यास कराया तो वहीं बताया गया कि एमसीडी यानी मस्कुलोस्केल्टल डिसआर्डर में ये योग कितना प्रभावी है। प्रभारी जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि एमसीडी मांसपेशियों, हड्डियों, जोड़ों, टेंडन, लिगामेंट्स और नसों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। इस मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुल्ताना अशरफ, डॉ. भारती सिंह, डॉ. निहारिका, निखिल कुमार प्रभाक...