बदायूं, मई 3 -- सदर कोतवाली के कबूलपुरा रोड स्थित आजाद की गली में रविवार रात करीब 10 बजे युवक की चेन और ताले से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात 200 रुपये के विवाद में की गई। एसपी सिटी व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आजाद गली निवासी शाहिद को नईम से 500 रुपये का लेन देन था। 300 रुपये लौटा दिए गए थे। बच गए 200 रुपये के लिए विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद नईम ने भाई वासिफ और फजल के साथ मिलकर शाहिद की चेन लगे ताले से पिटाई शुरू कर दी। वह मरणासन्न हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी नईम और वासिफ को हिरासत में ले लिया है, जबकि फजल की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...