200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने को भेजा ज्ञापन
हरदोई, मई 20 -- मल्लावां। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को किसानों और मजदूरों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें विभिन्न जनहित और किसान हित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदेश में गरीबों के मकानों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि देश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को रद्द किया जाए तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। मजदूरों के हित में चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने तथा गरीब उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा आबादी, बंजर एवं सरकारी जमीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.