अमरोहा, मार्च 18 -- गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के 30वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सिंह व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमए गौरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा शिवानी एवं वैष्णवी कौशिक ने सरस्वती वंदना तथा गौरांशी एवं मानसी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार संग निर्णायक मंडल ने मार्चपास्ट की सलामी ली।पूर्व छात्र चैंपियन लवकुश ने खेल भावना की शपथ दिलाई व मशाल दौड़ की शुरुआत की। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। आज खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स...