देवरिया, नवम्बर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में गौरीबाजार के चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपंन हो गई। अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और दौड़ की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 15-29 आयु वर्ग के पुरूष व महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, किसाना मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा व जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। कबड्डी बालक में आजोरा देवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता व बखरा इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। लंबी कूद में विजय निषाद ने बाजी मारी। खो-खो बालिका में ओजारा विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालि...