अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। जोया के ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन बुधवार को सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में हुआ। शुभारंभ एआरपी टीम ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक विद्यालय नीलीखेड़ी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शमी प्रथम, नवाजिश द्वितीय, मोहम्मद हसन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में शमी प्रथम, नवाजिश द्वितीय व लकी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, अब्दुल रहमान द्वितीय व आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निकहत ने प्रथम, प्रीमा ने द्वितीय व खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में निकहत प्रथम व वंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरुजीत सिंह ने किया। इस दौरान एआरपी रश्मि चौ...