प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। नगर निगम की ओर से नारी लीड्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को महिला सफाई मित्रों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान 200 महिला कर्मचारियों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व सनातनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सेनेटरी पैड वितरण, स्वच्छ सारथी क्लब की सहभागिता आदि का आयोजन हुआ। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...