भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिले की बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यूनियन के संयोजक अरविंद रामा के अनुसार पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर आयोजित इस एक दिवसीय हड़ताल के दौरान जिले की लगभग 200 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे वित्तीय गतिविधियां पूरी तरह थम गईं। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस बंदी की वजह से जिले में करीब 700 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल के कारण न केवल नकदी का लेन-देन प्रभावित हुआ, बल्कि चेक क्लीयरेंस, ऋण वितरण और आरटीजीएस जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी ठप रहीं। बैंकों के साथ-साथ जिले के अधिकांश एटीएम भी खाली रहे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंककर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए साफ किया कि सार्वजनिक क...