200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, तीन गांवों के किसानों पर टूटा संकट
औरैया, अप्रैल 3 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना कुदरकोट क्षेत्र के कठगोर गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन गांवों के किसानों को गहरे संकट में डाल दिया। तेज हवाओं के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि प्रभावित किसानों में मायूसी और आक्रोश साफ नजर आया। जानकारी के अनुसार आग एरवा कटरा विकासखंड की ग्राम पंचायत बल्लपुर राजपुर के मजरा कठगोर से शुरू होकर ग्राम पंचायत बरौना कलां के मजरा दिलालपुर और हमीरपुर रुरु के राजस्व ग्राम नहराबोझ तक फैल गई। आग की चपेट में आकर दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में कठगोर के दशरथ, आदित्य, अमर, मीरा देवी, आशीष, विजयपाल, शीला, विमला, शकुंतला, अरविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.