200 बंदियों को बांटे नजर के चश्मे
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की लखनऊ यूनिट ने जिला कारागार में शनिवार को 200 बंदियों को नि:शुल्क चश्मे और नहाने व कपड़े धाने के साबुन और टूथपेस्ट बांटे। कुछ दिन पहले जेल में लगे नेत्र शिविर में हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर बंदियों को चश्मे दिए गए। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल और जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बंदियों को सामग्री दी। फोरम के जिला कोऑर्डिनेटर शफीक चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बिना भेदभाव जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.