200 पीआरडी जवान कल से ड्यूटी से होंगे वाहर
बागेश्वर, मार्च 20 -- बजट के अभाव में जिले के 200 पीआरडी जवानों पर रोजगार का संकट गहरा गया है। शनिवार से उन्हें विभागों से बाहर होना पड़ेगा। इससे चिंतित जवानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। साल भर रोजगार देने की मांग की। कहा कि वह लंबे समय से विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन हर साल मार्च में बजट का रोड़ा रहता है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में पीआरडी जवान शुक्रवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। भोटिया ने बताया कि जिले में 345 पीआरडी जवान विभिन्न विभागों में तैनात हैं। बजट के अभाव में करीब 200 जवान शनिवार से बाहर हो जाएंगे। रोगार छिनन से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। बच्चों की फीस जमा करने तथा मकानों का किराया देने की समस्या गहरा गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.