चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 में 200 दिव्यांगजनों के दिव्यांग पेंशन के नवीन आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने डिजिटल सिग्नेचर से फाइनल फीजकर पेंशन भुगतान के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर अग्रसारित कर दिया है। बताया कि जिले में कुल 8077 दिव्यांगजन पहले से ही पेंशन प्राप्त कर रहे है। इस तरह जनपद में दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना के तहत कुल 8277 लाभार्थी दिव्यांग पेंशन प्राप्त करेंगें। इन सभी के बैंक खातों में धनराशि पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...