बस्ती, मार्च 31 -- कलवारी, हिन्दुस्तान संवाद। मरम्मत के लिए बंद कलवारी-टांडा पुल पर 200 दिनों बाद मंगलवार को आवागमन चालू हो गया। यह पुल बस्ती जिला मुख्यालय को आंबेडकरनगर को जोड़ता है। पुल पर आवागमन शुरू होने के साथ बस्ती से वाराणसी, प्रयागराज की तरफ जाना आसान हो जाएगा। गोरखपुर व संतकबीरनगर के यात्रियों के लिए भी पुल खुलने से लखनऊ व प्रयागराज की दूरी कम होगी। बस्ती जिले को अम्बेडकरनगर से जोड़ने के लिए सरयू नदी पर बना कलवारी-टांडा पुल को 12 सितम्बर को जीर्णोद्धार के लिए बंद कर दिया गया था। पुल के जीर्णोद्धार का काम सेतु निगम आजमगढ़ इकाई ने किया। पुल बंद होने के कारण दोनों जिलों के नदी तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुल पर दो पहिया वाहन नहीं रोके जाने के कारण नौकरी पेशा और रिश्तेदारी में आने जाने वालों को लंबी...