नई दिल्ली, मार्च 15 -- Rollme ने अपनी नई स्मार्टवॉच, Rollme Vast को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। नई स्मार्टवॉच कर्व्ड डिस्प्ले, ढेर सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और 1000mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। वॉच स्टैंडर्ड मोड में 40 दिनों तक चलती है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडबाय मोड में 200 दिनों की बैटरी लाइफ, यानी अगर आप फुल चार्ज करके वॉच को रख देते हैं, तब भी वॉच 200 दिनों तक एक्टिव रहेगी। वॉच IP68 रेटिंग के साथ फुल वॉटरप्रूफ है और आप बिंदास इसे स्विमिंग के दौरान पहन सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं...नई Rollme Vast वॉच की खासियत नई Rollme Vast Smartwatch में 1.83-इंच का आईपीएस कर्व्ड 3D डिस्प्ले है, जिसमें पतले बेजल, रिस्पॉन्सिव टच कंट्रोल और एक शानदार, मॉडर्न डिजाइन है। इसमें कई तरह के वॉच फेस भी मिलते...