अयोध्या, मार्च 29 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने तिलोदकी पुरुष छात्रावास का उद्घाटन और मशरूम उत्पादन प्रोडक्शन इकाई का जीर्णोद्धार फीता काटकर किया। विश्वविद्यालय के इंजीनियर ओमप्रकाश ने बताया कि तिलोदिक छात्रावास का निर्माण 200 छात्रों की क्षमता को देखते हुए किया गया है। इसका निर्माण मंडी परिषद द्वारा किया गया है। छात्रावास में भोजन की सुविधा भी बच्चों के लिए उपलब्ध रहेगी। छात्रावास अधीक्षक डॉ नवाज खान ने बताया कि छात्रावास में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र रह रहे हैं। नए छात्रावास को लेकर छात्रों में उत्साह है। वहीं दूसरी तरफ मशरूम यूनिट के जीर्णोद्धार के बाद अब यहां मशरूम का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मशरूम के उत्पादन से संबंधित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.