हजारीबाग, जून 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि।बड़कागांव विधायक मुहल्ला में विगत कई दिनों से 100 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने के कारण बिजली बार-बार प्रभावित हो रहा था । जिसके कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था। कांग्रेस नेता संजय तिवारी के प्रयास से बिजली विभाग के द्वारा 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। रविवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय तिवारी ने फीता काट कर किया।बड़कागांव पी 2 ट्रांसफार्मर का फीता काट कर उद्घाटन करते कांग्रेस नेता संजय तिवारी। यह भी पढ़ें- विधायक के पहल में गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...