नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टी-20 विश्व कप 2026 में गुरुवार 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी केवल 23 गेंदों में खेली। यानी इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का था। हार्दिक पांड्या ने इस विस्फोटक 50 के साथ उस खास क्लब को जॉइन कर लिया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह पहले से हैं। हार्दिक पांड्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने यह कारनामा चौथी बार किया है। वे इस सूची में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों बल्लेबाजों न...