मथुरा, अप्रैल 21 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। करीब 200 किलो खराब पनीर को नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल के सदस्य जितेन्द्र सिंह, दलवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह व राम नरेश द्वारा ग्राम पैगांव स्थित नागाजी ओरगेनिका डेयरी का निरीक्षण कर मिश्रित दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ व क्रीम का एक-एक नमूना संग्रहित कर परिसर में अस्वच्छकर व अस्वास्थकर दशा में भंडारित लगभग 200 किग्रा पनीर विक्रेता की सहमति से नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार संग्रहित किये गये कुल 10 नमूने खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।गंदगी पर खाद्य कारोबार कराया बंदखाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा नौहझील के एक गांव में स्थित जतिन...