200 एकड़ में लहलहाएगी खरीफ फसलें :
बिहारशरीफ, जून 21 -- 200 एकड़ में लहलहाएगी खरीफ फसलें : किसान अपने स्तर से तटबंध की मरम्मती नहीं कराते, तो नदी में पानी आने से दबाव बढ़ता। इससे तटबंध के टूटने की आशंका बनी रहती। अब 200 एकड़ खेत में खरीफ फसलें लहलहाएगी। क्योंकि अब ये जमीन जलमग्न नहीं होंगे। साथ ही नदी के पानी से पटवन भी कर सकेंगे। बरहोग के अधिकांश किसान खेती बाड़ी पर ही निर्भर हैं। धान फसल नहीं होने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान के साथ भोजन तक के लिए सोचना पड़ता था। यहां के सैंकड़ों किसानों को इससे लाखों का नुकसान होता था। किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हो जाती।लेकिन, तटबंध बन जाने से दरियापुर गांव के किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.