विकासनगर, सितम्बर 22 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसके कब्जे से 20.78 ग्राम स्मैक, 30 सफेद नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल मनोज नौटियाल ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान बड़वा तिराहे के पास पुलिस टीम को देखकर एक युवक तेजी से गली में घुसने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे घर के बाहर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जावेद पुत्र जहद निवासी बड़वा, रामपुर, थाना सहसपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास पारदर्शी पन्नी में मटमैले भूरे रंग का पदार्थ और 30 सफेद नशीली गोलियां मिलीं। तौल करने पर बरामद पदार्थ समेत कुल वजन 20.78 ग्राम पाया गया। आरोपी के पा...