20-30 किमी की रफ्तार से चली लपट, झुलसी नगरी
झांसी, जून 11 -- झांसी। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशवीं हीट वेव, लपट, टनटनाती धूप और तल्ख गर्मी के साथ आई। बुधवार दूसरे दिन भी अधिकतम पारा 44 डिग्री से ऊपर से रहा। सूरज के तेवरों से रानी का शहर झांसी झुलस उठा। दिन भर हीट वेव के कहर से व्यस्त बाजारों-चौक-चौराहों से लेकर तंग मोहल्लों तक वीरानी छाई रही। जरूरी काम से निकले बंदे हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते से चेहरा ढंककर निकले। फिर भी 20 से 30 किमी रफ्तार से चल रही लपट बदन भेदने को बेताब दिखी। यही नहीं छह घंटे शहर का पारा 40 डिग्री पर रहा। देर रात तक लपट महसूस हुई। बुधवार सुबह 5.24 बजे सूर्योदय हुआ। फिर एकदम से सूरज ने शहर पर चढ़ाई की। 9.30 बजे ही सब्जी मंडियों मौसम तल्खी दिखने लगी। 10.30 बजते ही हीट असर दिखाने लगी। 11.30 बजे मोबाइल सेट्स पर अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्शाने लगा। लू के थपेड़े तीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.