कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एआरटीओ ने बताया कि शासन द्वारा परिवहन कर प्रणाली में एकमुश्त कर की योजना लागू की गई है। योजना वाहन पोर्टल पर तकनीकी रूप से प्रभावी कर दी गई है। इससे वाहन स्वामी ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का प्रमुख उद्देश्य वाहन स्वामियों को बार-बार कर भुगतान की जटिल एवं समय-साध्य प्रक्रिया से राहत प्रदान करने के साथ कर प्रशासन को सरल बनाना तथा राजस्व संग्रह प्रणाली को अधिक सुदृढ़ करना है। विभागीय राजस्व में वृद्धि के लिए शुक्रवार एवं शनिवार को सूबे के सभी जनपदीय परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। परिवहन मेला कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.