कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में सीमित रहा। बादल तो छाए लेकिन मेहरबान नहीं हुए। तेज नमी लिए हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार अब अगला पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च को आएगा। इससे 20 और 21 को हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 से गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह अभी भी सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। हवा में नमी रहने के कारण शुष्क गर्मी से राहत मिल गई। इसके बावजूद मार्च में तापमान सामान्य से अधिक बने हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका प्रभाव भी अधिक होगा। शुरुआती दिनों में उत्तर प्रदेश में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन इसके बाद उत्तर प्रदेश में लगातार दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.