पीलीभीत, मई 3 -- जिले में 20 अप्रैल से शुरू किए गए विशेष टीडी व डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। अब तक महज करीब 20 हजार बच्चों को ही टीका लगाया जा सका है, जबकि विभाग ने इससे कहीं अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए अब स्कूलों में जोर देने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 10 और 15 साल के बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया था। इसके लिए टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों का टीकाकरण कर रही हैं। यह अभियान 30 अप्रैल को समाप्त होना था। लेकिन कम बच्चों का टीकाकरण होने के कारण अभियान अभी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहने और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रम की स्थिति के कारण भी अभियान प्रभावित हुआ है। इसके अलावा गर्मी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.