20 हजार के लेनदेन में बहन पर किया कुल्हाड़ी से किया वार
मेरठ, जुलाई 8 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लोहे के दाव से हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सनना पत्नी अनस निवासी ग्राम डाबका ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसके भाई जान मोहम्मद ने फोन कर घर बुलाया था। जब वह भाई के घर पहुंची तो भाई और उसकी पत्नी अनम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी और लोहे का दाव उठाकर उस पर हमला कर दिया। हमले में सनना के सिर, माथे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। सनना का कहना है कि उसके पति अनस ने भाई जान मोहम्मद को 20 हजार रुपये उधार दिए थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.