गौरीगंज, मई 24 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 हजार का इनामिया बदमाश सहित दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जिनसे पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद कर लिया। केस दर्जकर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। एसपी सरवणन टी ने अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक सिंह ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मंगलम अण्डरपास के पास सुलतानपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गयी तो उनकी पहचान रोशन अहमद पुत्र इन्तजार अहमद निवासी ग्राम भीखीपुर व आकाश गुप्ता पुत्...