संवाददाता, अप्रैल 11 -- एटीएस मुरादाबाद और हयातनगर थाना पुलिस की टीम ने 20 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गुरुवार रात संभल के सरायतरीन के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी से पूछताछ की और मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। एटीएस व पुलिस अब जाली नोटों के कारोबार का नेटवर्क खंगाल रही है। संभल का नाम आतंकी गतिविधियों में आने के बाद अब जाली नोटों की तस्करी में भी जुड़ गया है। मुरादाबाद एटीएस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के कुछ लोग जाली नोटों की तस्करी कर रहे हैं। एटीएस की टीम निरीक्षक ललित मोहन के नेतृत्व में गुरुवार को संभल पहुंची। हयातनगर थाना पुलिस की मदद से सरायतरीन के मोहल्ला पन्नीग्रान निवासी शराफत हुसैन को कच्चा इलाके से घुंघावली जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.