चंदौली, अगस्त 4 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने जीटीआर ब्रिज के समीप से बीते रविवार की शाम दो अंतरराज्यीय तस्करों को 20 हजार रुपए मूल्य की करीब 19 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई गौतम कुमार सिंह टीम के साथ जीटीआर ब्रिज के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान आटो से शराब बिहार जाने की सूचना पर दो तस्करों को टीम ने दबोच लिया। पुलिस तस्कर बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोनावा निवासी प्रतीक कुमार और बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के खैराबाद...