उरई, दिसम्बर 28 -- जालौन। तापमान में गिरावट व शीतल लहर से लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र कंबल वितरण किया है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित 20 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। सर्दी से परेशान लोगों के लिए प्रशासन ने तहसील में 1400 कंबल उपलब्ध कराए। लेखपालों के माध्यम से 1200 कम्बल वितरण के लिए दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में 150 कंबलो का वितरण हो गया है जिनका सभासदों के माध्यम से वितरण कराया गया है। लोगों को ठंड बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के मुख्य चौराहे देवनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, झंडा चौराहा, बस स्टैंड, कांजी हाउस चौराहे, मुरलीमनोहर, छोटा बिजलीघर, सरकारी अस्पताल, कोतवाली, चौकी, तहसील गेट, गोशाला, एसडीएम कोर्ट, बड़ी माता मंदिर, हनुमान मठिया, जामा मस्जिद, तकिया, मो...