दुमका, जुलाई 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित उन्नति का पहिया निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत रामगढ़ प्रखंड में शुक्रवार को विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 20 विद्यालयों के कुल 488 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा से जोड़ना है। साइकिल मिलने से अब विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक की दूरी तय करना आसान होगा। यह भी पढ़ें- शिक्षा ही राष्ट्र का भविष्य तय करती है: जयमंगल इससे विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ने ...