नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं एवं किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई-ऑटो योजना को सरकार जल्द शुरु करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और एनआसी के सहयोग से वेबसाइट बनाने का काम चल रहा है। सरकार ने तय किया है कि 20 से 40 वर्ष की महिलाओं को ही दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे। इस ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से टिप्पणी मांगी गई है, जिसके बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यह ऑटो महिलाओं को दिए जाएंगे。

महिलाओं के लिए संभावित पात्रता दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि राजधानी में रहने वाली एक हजार महिलाओं एवं 100 किन्नरों को पहले चरण में दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे जो गुलाबी रंग के होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह और परिवहन आयुक्त निहारिका राय की देखरेख म...