श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- श्रावस्ती,संवाददाता। एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। गांव गांव अभियान चला कर बच्चों का प्रवेश कराया जा रहा है। परिषदीय के साथ ही निजी स्कूलों की ओर से भी बच्चों के प्रवेश पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन कापी किताबों के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसलिए अभिभावक परेशान हो रहे हैं। नए शिक्षा सत्र के 11 दिन बीत गए हैं और स्कूलों में बच्चों का प्रवेश हो रहा है। इसके साथ ही कापी किताब तथा ड्रेस खरीद भी शुरू हो गई है। लेकिन पहले तो स्कूल में प्रवेश के समय बढ़ी फीस के कारण अभिभावकों को परेशानी हो रही है। कुछ बड़े स्कूलों ने प्रतिमाह 200 से लेकर 300 रुपए तक फीस बढ़ा दी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की अधिकतम फीस 450 रुपए से भी कम है। लेकिन प्रवेश के नाम पर हर साल अभिभावकों से मोटी रकम ली जाती...