नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 20-26 July 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 20 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में उभयचरी योग, भद्र राजयोग, हंस राजयोग का संयोग रहेगा। कर्क राशि में गुरु का गोचर हंस राजयोग बनाएगा। मिथुन राशि में बुध के विराजमान रहने से भद्र राजयोग बना हुआ है। इस सप्ताह सूर्य के दूसरे भाव में शुक्र और द्वादश भाव में बुध का गोचर होने से उभयचरी योग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग का सप्ताह पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 20 से 26 जुलाई सप्ताह के दौरान सूर्य और गुरु कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, र...