अलीगढ़, मार्च 6 -- 45 लोगों की जान हर रोज जा रही सड़क हादसों में 03 लोगों की मौत औसतन हर घंटे में हो रही40 प्रतिशत हादसे तेज रफ्तार के चलते हो रहे25 से 35 साल के उम्र के लोग भी हो रहे हादसों का शिकारअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में हर रोज औसतन 45 लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या 20 से 25 साल के युवाओं व बाइक सवार लोगों की है। इसके बाद 25 से 35 साल की उम्र के लोग शिकार हो रहे हैं। वहीं, 40 प्रतिशत हादसों के पीछे तेज रफ्तार ही सबसे बड़ा कारण सामने आया है। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद सड़क हादसों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लेकिन, पिछले पांच सालों में हादसे, मौत व घायलों की संख्या डेढ़ गुना हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार ह...