आगरा, जनवरी 31 -- मोटरस्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने 20 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित कार एवं बाइक रैली की विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव को दी। क्लब की ओर से प्रशांत जैन, अमित मित्तल, हेमंत जैन एवं रचित अग्रवाल ने रैली के संपूर्ण रूट पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्राप्त सुझावों के अनुसार यह भी निर्णय लिया गया कि रैली में पहली बार भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए क्लब द्वारा 8 फरवरी को एक रैली स्कूल का आयोजन किया जाएगा, ताकि नए प्रतिभागियों को रैली के नियमों, सुरक्षा मानकों एवं ड्राइविंग प्रोटोकॉल की उचित जानकारी दी जा सके। क्लब द्वारा बताया गया कि रैली 20 फरवरी को आगरा से प्रारंभ होगी। 21 फरवरी को रैली झांसी के लिए प्रस्थान करेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाए...