20 सेकंड की सफाई, बीमारियों से मिलेगा सुरक्षा कवच
बरेली, अक्टूबर 15 -- खाने से पहले हाथ धोएं, शौचालय के इस्तेमाल के बाद भी साबुन से हाथ साफ करें। सुनने में यह छोटी-सी बात लगती है, लेकिन बीमारियों से बचाव में इसकी भूमिका बेहद अहम है। हाथों की सही सफाई कई संक्रामक बीमारियों का खतरा कम कर सकती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को साबुन और पानी से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए जागरूक करना है। हाथों के जरिये रोगाणु शरीर में पहुंचकर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। इसलिए भोजन बनाने और खाने से पहले, शौचालय के इस्तेमाल के बाद, खांसने-छींकने के बाद और बाहर से घर लौटने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। नियमित सफाई से दस्त समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
हाथ धोने का सही तरीका हथेली के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.