सासाराम, जून 15 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यान्वयन 20 सूत्री समिति की बैठक सोमवार को सासाराम स्थित सद्भावना भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सिकंजय सिंह ने की। बैठक में विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 20 सूत्री की बैठक में निशान सिंह शहीद स्मारक स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने की उठी मांगबैठक में चर्चा बैठक में सदस्यों ने बाबू निशान सिंह शहीद स्मारक स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद स्मारक स्थल पर अतिक्रमण शहीदों के सम्मान और उनकी शहादत का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर स्मारक स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इसके अलावा गंसाडीह पंचायत सरकार भवन की चारदीवारी में आई दरार की जांच रिपोर्ट पर आव...