अमरोहा, अगस्त 1 -- जिले में इस बार भी 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, 10-10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसोंव आलू की खेती की जाएगी। 20 सितंबर के बाद आलू व मोटे अनाज की बुआई शुरू होगी। किसान रबी सीजन की फसलों की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। कृषि विभाग ने भी खाद, बीज का आंकलन कर डिमांड शासन को भेज दी है। जल्द बीज आवंटन किया जाएगा। किसानों को समय पर बेहतर प्रजातियों का बीज दिया जाएगा। फसलों की बुआई के दौरान खाद, उर्वरक, डीएपी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रबी सीजन की तैयारी के लिए किसान सबसे पहले भूमि का अच्छी तरह से चयन कर लें। मिट्टी की जांच जरूर कराएं। बताया कि रबी सीजन की फसलों की बुआई के लिए किसानों को समय पर खाद-बीज मुहैया कराया जाएगा। बीज का आवंटन जल्द होगा। 20 सितंबर से रबी सीजन की फस...