बागपत, सितम्बर 15 -- बागपत। साक्षर भारत मिशन के तहत जिले में नव साक्षरों को प्रमाणपत्र देने के लिए 20 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 293 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों और अकादमिक रिसोर्स पर्सन को सौंपी गई है।

परीक्षा की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि जिले को साक्षरता परीक्षा के लिए 5093 नव साक्षरों का लक्ष्य मिला है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 20 सितंबर को जिले के 293 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र समेत अन्य आवश्यक सामग्री तैयार कर ली गई है। शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी।

केंद्रों की व्यवस्थाएँ उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर...