गाजापट्टी, जुलाई 6 -- हमास ने गाजा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत गाजा पट्टी पर हमास के करीब 20 साल के शासन का अंत कर दिया गया है। गाजा में सरकारी आपातकालीन समिति तथा हमास के नेतृत्व वाले प्रशासन में सरकारी समिति के प्रमुख मोहम्मद अब्दुल खालिक अल-फर्रा ने अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही गाजा का नियंत्रण राष्ट्रीय समिति को सौंपने की पूर्ण तैयारी की पुष्टि की है। इसके साथ ही, गाजा पट्टी में जनता द्वारा चुनी गई सरकार चुने जाने का रास्ता खुल गया है। इस कदम को हमास द्वारा किए गए एक अहम सियासी बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। हमास ने साल 2007 में अपने लड़ाकों द्वारा प्रतिद्वंदी फिलिस्तीनी आंदोलन फतह से नियंत्रण हासिल किया था। इसके बाद पिछले साल चुनाव जीतने के बाद उसने गाजा पर शासन शुरू किया। बता दें कि गाजा में ...