छपरा, अप्रैल 21 -- कृपया स्वयं भी देख लें महज सात साल की उम्र में रहस्यमय तरीके से लापता हुआ था बालक दिल्ली में उद्योगपति ने लावारिस पाया, मुंबई ले जाकर अपनी बहन से कराई शादी 15 - बीस वर्ष पूर्व सात साल की उम्र से लापता अपने बेटे के मुम्बई में मिलने की सूचना के बाद बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते पिता। मांझी, एक संवाददाता। महज सात साल की उम्र में रहस्यमय तरीके से लापता हुआ एक बालक 20 साल बाद सोशल मीडिया की मदद से अपने परिवार से जुड़ गया। बेटे को बहू और पोती के साथ मोबाइल स्क्रीन पर देख पिता की आंखें भर आईं और वे फफक पड़े। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी नहीं मिलने से हताश रेडियोग्राफर हुआ था लापता उन्होंने भावुक स्वर में कहा-"ईश्वर की महिमा अपरंपार है।" मामला मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी मुंद्रिका यादव के परिवार से जुड़ा है। उनका तीसरा...